अप्रैल में हरी धनिया की खेती कैसे करें | जाने पूरी जानकारी |

 मेरे किसान भाई उम्मीद करता हूँ आप अच्छे और खुशाल होंगे। आज में बताऊंगा की आप हर महीने धनिया की खेती करके महीने एक लाख से ज्यादा पैसे कैसे कमा सकते है। इस आर्टिकल अप्रैल में हरी धनिया की खेती कैसे कर सकते हैं उसके बारे में बताऊंगा। और इस आर्टिकल में एक ऐसे ideas बताऊंगा जिन्हे करके आप लाखों में पैसा कमा सकते हो। धनिया मसाले में आने वाले एक खास चीज है। जिनके बिना एक स्वादिस्ट सब्जी अधूरा रहता है। 

आज में केवल धनिया उगाना ही नहीं धनिया को बिक्री करने के सफल तरीके भी बताऊंगा। अभी जो बताऊंगा अगर आपने आपके इलाके में इस तरह से खेती और मार्केटिंग कर लिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। तो फिर चलिए जानते हैं अप्रैल में हरी धनिया की खेती कैसे और किस तरह से कर सकते हैं।

     


     

    अप्रेल में हरे धनिया की खेती


    अप्रैल में हरी धनिया की खेती 


    यह वो महिना है जब गर्मी बहुत ज्यादा होती है और इस महीने धनिया की खेती करने केलिए काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। लेकिन यहाँ पर हम खेत में ना करके Trey में करेंगे । आज कल किसी भी पौधा का बीजाई करने केलिए ट्रे का इस्तमाल किया जा रहा है। जिसके कारण बीज ना उगने की कोई सवाल ही नहीं आता। हम उसका इस्तमाल करने वाले हैं। 

     

    अप्रैल में हरी धनिया की खेती ट्रे में करने केलिए क्या क्या चाहिए? 

     
    • उन्नत धारण और रोग मुक्त धनियाँ के बीज। 
    • अपने बजेट के हिसाब से ट्रे
    • कोको पिट जो Online या नजदीकी कृषि केंद्र में उपलब्ध मिल जाएगा। 
    • ग्रीन हाउस (Shed) देसी जुगाड़ करके भी आप बना सकते हो। 
    • पानी देने कलिए स्प्रे मशीन(ढोल) का इस्तमाल कर सकते हो।

    उन्नत धारण के कुछ धनियाँ बीज के किस्म - 

    जवाहर धनिया, गुजरात धनिया -1, गुजुरात धनिया - 2, पंत धनिया, सिम्पो S 33 यह थे कुछ उन्नत धारण धनिया बीज के किस्म। मैं जिस तरीका से करने की बात कर रहा हूँ उसमे अगर आप देशी धनिया के बीज से कर रहे हैं तो बहुत अच्छा साबित हो सकता है। अप्रैल में हरी धनिया की खेती करने केलिया इनमे से आप किसी भी किस्म को चुन सकते हैं। 

     

    Seed Germination Trey

     

    अपने वजेट के हिसाब से ट्रे खरीद लें। ऐसा मैं इसीलिए कह रहा हूँ क्योंकि हाई quality के ट्रे आते हैं जो काफी महंगा पड़ता है। और कुछ ऐसे भी ट्रे आते हैं जो बहुत कम दाम में भी मिल जाएंगे। जिसे दो या तीन बार इस्तमाल किया जा सकता है। Online भी ले सकते हो अगर आपके पास कोई ऐसा दुकान ना हो जहाँ ट्रे मिलता हो। जहाँ से आप बीज खरीदते हैं वह लोग भी रखते हैं। उनसे बात करें और अपने वजेट के हिसाब से मांगबा लें। 

     

    Coco pit (कोको पिट) 

     

    मेरे किसान भाई अगर आपको कोको पिट के बारे में पता है तो फिर आप बहुत स्मार्ट हो। लेकिन जिनको कोको पिट के बरे में नहीं पता उन किसान भाई को मैं बता देना चाहता हूँ की यह नरीअल की कत्ते से बनता है। कोको पिट को कुछ खास प्रोसेस से बनता है जिसमे बीज उगाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आती। बड़ी ही आसानी से बीज उग जाता है। 

     

    Shed की तैयारी 

    अप्रैल में हरी धनिया की खेती करने केलिए आपको शेड (Green House) की जरूरत होगी। इसको बनाना जरूरी इसीलिए है की इस महीने कड़ी धूप होती है। इन्ही कड़ी धूप से बचाने और धनिया को छाओं में रखने केलिए शेड यानी ग्रीन हाउस का इस्तमाल करते है। शेड का बेहतरीन फायदा यह है की इसके मदद से आप किसी भी महीने धनिया उगा सकते हो। अगर आपके पास वजेट कम है तो आप देसी जुगाड़ से भी बना सकते हो। 

     

    सिंचाई - 

     

    यहाँ पर पानी सिंचाई करने केलिए ढोल यानी स्प्रे मशीन का इस्तमाल करे। ऐसा मैं इसीलिए कह रहा हूँ क्योंकि इसमें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। अप्रेल में काफी ज्यादा धूप होती है इसीलिए अप्रैल में हरी धनिया की खेती कर रहे हैं तो दिन भर में एक या दो बार पानी देना पड़ सकता है। 

     

    Trey में धनिया की बुआई करने की तरीका 

     

    सबसे पहले कोको पिट को जैबिक अंश वाली मिट्टी में अच्छे से मिल दें। Trey में कोको पिट और मिट्टी को मिलाया हुआ मिट्टी भर दें। फिर एक या दो बीज Trey के Hole में डाल दें। ध्यान दें की Trey की मिट्टी शुखना नहीं चाहिए। अगर आप चाहते हैं की जल्द से जल्द धनिया उगे तो बोने से पहले बीज को 12 घंटा पानी में डूबा कर रख दें। 

     

     

    अप्रैल में हरी धनिया की खेती कितने दिन में तैयार हो जाता है। 

    किसी भी किस्म की धनिया लगभग 30-40 दिन में तैयार हो जाता है। इसमें और एक चीज बहुत निर्भर करता है आप देख भाल किस तरह कर रहे हैं। 

     

     

    धनिया को बेचने की तरीका -

    अगर आप शहर में या शहर के नजदिग् इलाका में रहते हैं तो बहुत फायदामंद साबित होगा। क्योंकि इससे आपका Transport का खर्चा काफी हदतक कम हो जाएगा। शुरुआत में आपको डेली सब्जी मार्केट में जाना होगा और बात करना होगा। ये बात आपको भी पता है की जितने भी सब्जी दुकान होते है वहाँ पर मुरझाए हुए धनिया Avliable रहते है। और बिक्री ना होने पर वो खराब भी हो जाता। आपको पूरे ट्रे के साथ देना है। आपका धनिया फ्रेश रहेगा और धनिया खराब या मुरझाने की तो दूर की बात है। दस दिन भी बड़े आराम से रहेगा। इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है की ताजे और खिलते हुए धनिया को देख कर लो ऐट्रीटि्व होते हैं। 

     

    ट्रे में धनिया की खेती करने केलिए कितना खर्चा आता है? 

    मेरे किसान भाई आपके जानकारी के लिए बता दूँ की एक ट्रे की total खर्चा 30 से 40 रुपए ही होता है। Trail केलिए अपने घर में भी कर सकते हैं। 

     

    इस तरह की खेती मे कितना फायदा होगा? 

    एक ट्रे में लगभग 100-120 फायदा होता है। अगर आप एक दिन मे 40-50 ट्रे धनिया बेचते हो तो सिर्फ Profit होगा आपका चार पांच हजार | लेकिन ये तो हम नहीं कह सकते की आप कितना कमा पाएंगे ये निर्भर करता है आपके काम के ऊपर ,आप जितना ज्यादा मात्रा में करेंगे आपको उतना ज्यादा फयदा होगा | अपने परिवार के साथ मिल कर अगर काम करते हैं तो बड़े ही आरामसे 90 हजार से एक लाख तक महीने के कमा सकते हैं |

     

     

    धनिये की खेती के बारे कुछ सवाल और जवाब -

     

    सवाल - धनिया कौन से महीने में लगाया जाता है?

    जवाब - धनिया को लगाने का सबसे अच्छा महीना है ठण्ड के महीना | सवाल के हिसाब से अक्टूबर से दिसंबर के अंदर धनिया लगाया जाता है |

     

     

    सवाल - धनिया की फसल कितने दिन में होती है?

    जवाब - अगर आप धनिया पत्ते केलिए खेती कर रहे है तो यहाँ पर 30 - 40 दिन में तईयार हो जाता है | अगर आप धनिया की पुरे फसल की बात कर रहे हैं तो 100  - 120  दिनों में फसल काटने केलिए तईयार हो जाता है |

     

    सवाल - 4 दिन में धनिया कैसे उगाए?

    जवाब - चार दिन में धनिया उगने केलिए आपको कोको पिट का इस्तेमाल करना होगा और धनिया बोने  से पहले 12 घंटा बीज को पानी में डूबा कर रख दें. इस प्रक्रिया से धनिया जल्द से जल्द उगता है |

     

     

    सवाल - क्या धनिया साल भर उगती है?

    जवाब - ये सवाल का जवाब है हाँ | लेकिन खेत में साल भर धनिया नहीं उगाई जा सकती है | अगर इसको Trey में किया जाए या फिर ग्रीन हाउस के अंदर करें तो आप साल भर किसी भी महीने कर सकते हैं |

     Karela Ki Kheti Kaise Karen | कमायें कम लागत में बढ़िया मुनाफ़ा 

    Conclusions

    आज के इस आर्टिकल के अंतिम लेख में बस इतना ही कहना चाहूंगा की अगर आपको धनिया की खेती में सक्सेस पाना है तो आप ये ट्रे वाली प्रक्रिया जरूर आजमाए | और मेरे किशन भाई ऐसा किसी भी काम नहीं है जिसे आप पहली बार करो और उसमे आपको सक्सेस मिल जाए | काम करने की प्रोसेस को सीखने केलिए  वक्त लगता है और काम सिख जाते हो और लम्बे समय तक करते हो तो आपको सक्सेस जरूर मिलेगी | मेरा एक बिनती है की आप जैसे और किसान भाई होंगे कृपया इस तरह का जानकारी उन तक जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी इस तरह का जानकारी मिल सके | आपको इस आर्टिकल  अप्रैल में हरी धनिया की खेती  कैसा लगा या फिर कुछ नए ideas बताना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके बता सकते हैं |

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.