किसान भाइयों कृषि ब्यबसाय दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है | लोग अलग अलग तरीके से खेती करके काफी अच्छा पैसा बना रहे हैं | लेकिन इस आर्टिकल में सिर्फ मधुमक्खी पालन और मधुमक्खी पालन से जुड़े बहुत सारे जानकारी के बारे में बात करेंगे | हमारे देश के अंदर कई ऐसे किसान हैं जो मधुमक्खी पालन करना तो चाहते हैं लेकिन अधूरा जानकारी को लेकर ब्यबसाय को शुरू भी नहीं कर सकते | इस लेख के जरिए मधुमक्खी पालन करने से लेकर सहद बेचने तक की प्रोसेस को बताने की कोसिस करूँगा | इससे आपको आसान होगी ये तय करने में की, मधुमक्खी पालन करें या नहीं |
इस लेख में मधुमक्खी पालन से कमाई कितनी होती है इसके बारे में भी बताया है | लेकिन इसकी कमाई के पीछे न भागे सबसे पहले इसकी प्रोसेस को समझने की कोसिस करें | लेख की सारि जानकारी पाने केलिए अंत तक जरूर पढ़े |
मधुमक्खी पालन से कमाई कितनी होती है |
सहद प्रति लीटर वेरीटी के हिसाब से मोल भाव होता है | बाजार में प्रति लीटर 400 से लेकर 800 रूपए तक रहती है | यहाँ पर बात आती है की अगर आप मधुमक्खी पालन करते हैं तो कितना पैसा बना सकते हैं | मधुमक्खी पालन लकड़ी के खास तरीके के बॉक्स होते हैं ,जिसके जरिए मधुमक्खी पालन किया जाता है | उसी बॉक्स के अंदर मधुमक्खी सहद जमा करती है | एक बॉक्स से लगभग 20 से 25 लीटर तक सहद मिल जाता है | 100 बॉक्स के हिसाब से देखा जाए तो एक बार में 10 लाख की सेल होगी |
अब आप सोच रहे होंगे इसमें खर्चा कितना आता है | इस लेख के अंदर सम्पृण जानकारी दी गयी है |
मधुमक्खी पालन कैसे करें | Madhumakhi Palan Kaise Kare |
सबसे पहले किसान को अच्छी जानकारी की आवस्यकता होती है | आधा अधूरा जानकारी को ले कर ब्यबसाय को आरम्भ करने पर उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है | और ऐसा नुकसान करना, किसान हरगिस नहीं चाहेगा कियोंकि इसमें किसान सिर्फ अपना पैसा नहीं लगाता, इसमें उसका वक्त ,मेहनत सबकुछ लगता है | जितना ज्यादा हो सके उतना जानकारी इक्क्ठा करने की कोसिस करे | उन किसान भाई से बात करें जो मधुमक्खी की पालन कर रहे हैं | अगर सम्भब है तो उस जगह पर जाएं और समझें क्या क्या करना पड़ता है |
मधुमक्खी पालन केलिए जगह ऐसी होनी चाहिए जहाँ पेड़ पौधा ज्यादा मात्रा में हो | हो सकता जगह वन के नजदीक हो, आसपास में तरह तरह की सब्जियों की खेती किया जाता हो, नजदीकी परिवेष हरा भरा हो | ऐसी जगह जाहां से मधुमक्खी वर्कर को फूलों से मधु संग्रह करने में आसानी हो |
किसान भाइयो के तजुर्बा के हिसाब से जाहां तरह तरह के खेती किया जाता है वहां मधुमक्खी पालन करने से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है | मधुमक्खियों को फूलों से मधु संग्रह करने में आसान होती है और मधुमक्खियों के इलाकों में फसल काफी अच्छा होता है | अगर आप खेती से जुड़े जानकारी रखते है तो मधुमक्खियों के इलाकों में फसल अच्छी होने के पीछे क्या राज़ है वो जरूर जानते होंगे |
उम्मीद करता हूँ आपको कैसी जगह चुनना है आप समाझ गए होंगे |
अब मधुमक्खी पालन के अंदर इस्तेमाल होने वाले उपकरण के बारे में जानेंगे | एक एक उपकरण के बारें में विस्तार रूप से बताऊंगा और आप को भी पता चल जाएगा की उस उपकरण को खरीदना जरुरी है या फिर आप उस उपकरण को घर में ही बना सकते हैं | किसान भाइयों एक साथ सारे उपकरणों को खरीदना थोड़ा मुश्किल होता है | इसीलिए घर में जो उपकरण बन सकता है उसके बारे भी अपना कुछ आईडिया शेयर करना चाहूंगा |
मधुमक्खी केलिए गृह (Honey Bee Box)
यह बॉक्स लकड़ी से बना हुआ होता है | इस बोक्स के अंदर कुछ फ्रेम होते हैं तकरीवन सात,आठ और इससे ज्यादा भी हो सकते हैं | आयातकार के फ्रेम होते हैं जिसमे मधुमक्खी बड़ी ही आराम से आपने लिए घर बना सकता है | इस बॉक्स में तीनो तरफ बंद रहता है सिर्फ ऊपर तरफ खुला रहता है जिसे कपड़ो से ढाका जाता है | थोड़ी सी जगह छोड़ा जाता है ताकि मधुमक्खी वर्कर अंदर बहार जा सके |
दस्ताने (Bee Safety Suit)
यह दस्ताने आपको बेहद जरुरी है | जब आप मधुमक्खी फार्म में काम करने केलिए जाएंगे तब उनके डंक से बचने केलिए यह सूट को पहनना पड़ेगा | यह सूट आपकी पूरा सरीर को ढक कर रखता है | फेस शील्ड और हेंड ग्लोव भी आता जिसके जरिये आप पुरे सुरक्षित रूप से काम कर सकते हैं |
मधुमक्खी बॉक्स केलिए औजार (Tool Set)
आपको एक टूल सेट की जरुरत होगी जिससे आप मधुमक्खी बॉक्स की कोई भी खराबी को मरम्मत करेंगे | आपकी टूल सेट में चाकू ,धुआं दानी ,ब्रश आदि होना चाहिए | निचे दिए गए चित्र से कोई भी टूल को आपने हिसाब से ले सकते हैं लेकिन ध्यान रहे ब्रश सॉफ्ट यानि की कोमल होना चाहिए जिससे मधुमक्खी को चोट ना पहुंचे | जब आप फ्रेम निकाल कर मधुमक्खियों को हटाओगे तब ये ब्रश जरुरत पड़ेगी |
शहद निकालने की मशीन
यह मशीन गोलाकार ड्रम की तरह होता है | इसके अंदर मधुमक्खियों के छत्तो वाली फ्रेम को रखा जाता है और घुमाया जाता है | धीरे धीरे ड्रम के अंदर ही निचे गिर कर एक पात्र जमा होता है |
रानी मधुमक्खी केलिए गेट (Queen Bee Gate)
बारिश के मौसम में रानी मधुमक्खी कहीं भाग ना जाए इसीलिए इस गेट को लगाया जाता है | इस गेट में सिर्फ वर्कर मधुमक्खी आ -जा सकते हैं रानी मधुमक्खी नहीं |
फीडर ट्रे (Bee Feeder Try)
मधुमक्खियों केलिए जब भोजन अभाब होता है तब इस ट्रे के मदद से पानी और चीनी को मिला कर दिया जाता है | पानी और चीनी के अलावा और भी फीड आते जिन्हे इस ट्रे के जरिए दिया जाता है |
स्टैंड (Bee Box Stand)
मधुमक्खि बॉक्स को जमीन से ऊपर रखने केलिए स्टैंड की जरुरत पड़ती है | इससे जमीन में रहने वाले के कई प्रकार कीड़ो और चिंटिओं से बचाने केलिए इस्तेमाल किया जाता है |
मधुमक्खी केलिए पोषण प्रबंध
पोषण प्रबंध के बारे में मधुमक्खी पालक को जानकारी होना आती आवश्यक है | पोषण प्रबंध मतलब मधुमक्खियों केलिए भोजन प्रबंध करना |
आप मधुमक्खी पालन केलिए ऐसी स्थान का चुनाब किया है जाहां पेड़ पौधे की कमी नहीं है | उनके पोषण केलिए अच्छी इंतेजाम हो जाता है, लेकिन फिर भी मौसम के वजह से एक दो महीना पोषण केलिए दिक्कत हो जाता है | ऐसे हालात में मधुमक्खियों को स्थानांतरित करने के भी ब्यवस्था होनी चाहिए |
ऐसे हालात में स्थानांतरित ना करके दूसरी उपाय को अपनाते हैं | ट्रे में चीनी और पानी का घोल बनाकर बॉक्स के मुख्य द्वार पर रख देते हैं | मधुमक्खी वहीँ से अपना पोषण पूरा करता है | और भी तरीके हैं उनके पोषण प्रबंध करने केलिए लेकिन यह दोनों तरीका किसान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं | .......
Some Information Will Be Update in 05/07/2024
Post a Comment